विशेष

रजनीकांत हुए अयोध्या के लिए रवाना:प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दामाद के साथ होंगे शामिल, कंगना रनोट ने अयोध्या पहुंचकर लगाई झाड़ू

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाले है, जिसमें शामिल होने के लिए देशभर की नामी हस्तियां अयोध्या का सफर कर रही हैं। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी इसमें शामिल होने के लिए चेन्नई से रवाना हो चुके हैं। एयरपोर्ट पर रजनीकांत के साथ उनके दामाद धनुष को भी स्पॉट किया गया है।

रविवार दोपहर को रजनीकांत को चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वो चेन्नई से अयोध्या के लिए निकले हैं। उनके साथ धनुष भी स्पॉट हुए हैं।

 

 

विवेक ऑबेरॉय भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

खबरें और भी हैं...