विशेष

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दिन 6:नड्डा अयोध्या नहीं जाएंगे; कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम बोले- मोदी पीएम नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। ISRO ने सैटेलाइट से अयोध्या दिखाई है। न्यूजीलैंड के मिनिस्टर डेविड सेमूर ने जय श्री राम कहा और पीएम मोदी को बधाई दी।

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी।

 

उधर, अयोध्या को 2000 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। आज शाम की आरती के बाद अनुष्ठान पूरे हो जाएंगे।

वहीं, आज शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा (रामलला विराजमान, जिनकी पूजा हो रही है) को राम मंदिर ले जाया जाएगा। रामलला के साथ उनके तीनों भाई, हनुमान और शालिग्राम भी रहेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या आएंगे। वे यहां चार घंटे रुकेंगे। पहले उनके 21 जनवरी को अयोध्या आने की चर्चा थी।

हाइलाइट्स

  • 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' बजाई जाएगी। विभिन्न राज्यों से आए कलाकार 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र बजाएंगे। यह कार्यक्रम 2 घंटे चलेगा।
  • एक्ट्रेस कंगना रणोट, संगीतकार अनु मलिक अयोध्या पहुंचे, कल 7 हजार से ज्यादा हस्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जमावड़ा रहेगा।

खबरें और भी हैं...